Press "Enter" to skip to content

अमोला आत्महत्याकांड : विकास शर्मा आत्महत्या घटनाक्रम को लेकर सपाक्स समाज पार्टी ने की निंदा | Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के अमोला थाना क्षेत्र में घटित हुई विकास शर्मा आत्महत्या घटनाक्रम पर समाक्स समाज पार्टी ने निंदा की है। इस घटना को लेकर सपाक्स समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद रघुवंशी, कार्यकारी अध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सोलंकी, महेन्द्र कुमार दुबे, हरीशंकर दुबे, महेन्द्र जैन भैयन, सूरज जैन, केशव शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, धर्मेन्द्र ओझा व अंकित रघुवंशी आदि ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की घटना की पुनरू पुनरावृत्ति ना हो। सपाक्स समाज पार्टी ने कहाेेेेेे कि जिस प्रकार से एक युवक के साथ जो वीभत्स घटना हुई है जिसमें उसे रंजिश रखते हुए आरोपितों द्वारा यूरिन पिलाई गई और इस ग्लानि से क्षुब्ध होकर युवक ने अपनी आत्महत्या का वीडियो बनाकर आरोपितों के द्वारा की गई घटना को उजागर किया, यह कोई एक मामला नहीं है बल्कि यदि इस तरह की संभावनाएं कहीं है तो वहां पुलिस को पूछताछ करनी चाहिए ताकि समय रहते इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। शिवपुरी जिले के अमोला की इस घटना ने मानव और मानवीयता को शर्मसार करने का कृत्य किया है जिससे पूरी मानवता शर्मासार हुई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!