Press "Enter" to skip to content

ब्रेकिंग : सुभाषपुरा में जमीनी विवाद पर चली गोली, एक घायल | Shivpuri News

शिवपुरी। अभी-अभी जानकारी सामने आ रही है कि सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम भैंसोरा में जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति में गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। 
मिली जानकारी के अनुसार सुभाषपुरा के ग्राम भैंसरावन में सोमवार दोपहर के समय जमीनी विवाद को लेकर हरपालसिंह पुत्र बहादुरासिंह धाकड़ व रामेश्वर धाकड़ में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे के साथ गाली-गलौंज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आ गए और एक-दूसरे की जमकर मारपीट कर दी। इतने में ही रामेश्वर धाकड़ ने कट्टा निकाला और हरपाल सिंह पर फायर झोंक दिया। जिससे गोली उसके पैर में जाकर लगी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!