Press "Enter" to skip to content

मध्यांचल ग्रामीण बैंक की चोरों ने तोड़ी दीवार, चोरी का प्रयास / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत रातोर टोंगरा रोड 26 नं. कोठी के पास फतेहपुर में िस्थत मध्यांचल ग्रामीण बैंक में चोेरों ने दीवार तोड़ दी और अंदर घुसकर चोरी का प्रयास किया, लेकिन चोरों को कुछ नहीं मिला। मामले में पुलिस ने महेंद्र कुमान पुत्र सुनहरी लाल जैन निवासी विवेेकानंद कॉलोनी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र कुमार ने बताया कि वह मध्यांचल ग्रामीण बैंक शाखा रातौर टोंगरा रोड 26 नं. कोठी के पास फतेहपुर शिवपुरी में काम करते हैं। 24 जुलाई को बैंक का काम खत्म कर शाखा को बंद किया था। वहीं बीते रोज जब बैंक आकर देखा तो बैंक के चैनल का ताला टूटा पड़ा मिला एवं साइड की दीवार तोड़कर बैंक में चोरी का प्रयास किया लेकिन चोेर कुछ भी चुरा नहीं सके। घटना की जानकारी महेंद्र कुमार ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां केस दर्ज कर चोेरों की तलाश शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!