शिवपुरी। सभी अधिकारियों अपने मुख्यालय पर स्थित निवास पर ही रहें। जिला मुख्यालय एवं तहसील मुख्यालयों में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी अनुमति लिए बिना मुख्यालय नहीं छोडेंगे। यह निर्देश कलेक्टर अनुग्रहा पी ने जारी किए हैं। जैसा कि विदित है कि वर्तमान में कोरोना महामारी का संक्रमण संपूर्ण भारत वर्ष में फैला हुआ है। ऐसी स्थिति में यदि जिला मुख्यालय एवं तहसील मुख्यालयों पर पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी शासकीय अवकाश के दिनों में अपने मुख्यालय पर उपस्थित न रहते हुए मुख्यालय से बाहर रहते है। मुख्यालय से बाहर जाकर लौटने पर संक्रमण का खतरा हो सकता है इसलिए बिना अनुमति के किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी को मुख्यालय ना छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।






Be First to Comment