शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला शिवपुरी द्वारा जिला अध्यक्ष नफीस खान के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर के जन्मदिन के अवसर पर कोरोना वॉरियर्स का सम्मान, मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण कर सेवा कार्य करते हुए मनाया।
अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष नफीस खान ने बताया कि भारत सहित विश्व इस समय कोरौना जैसी महामारी से जूझ रहा है ऐसे समय में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में इस पर विजय पाने के लिए एवं आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए अनेक योजनाओं का संचालन कर रही है।
इसके साथ ही आज मध्यप्रदेश की राजनीति के पुरोधाएविकास के मसीहा केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी के जन्मदिन को अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा सेवा कार्य करते हुए मनाया गया अल्पसंख्यक मोर्चा ने जिले के कई मंडलो जिसमें करैरा, रन्नौद, कोलारस, दिनारा, खोड़, नरवर, सतनबाड़ा, खनियांधाना आदि में मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण एवं कोरोनावरियर्स का सम्मान कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के अखलाक खान, बसर अली, सलमान, रफीक भाई, दिलशाद खान, अलीम खान, नन्हे खान पार्षद, युनिश राइन पार्षद आदि कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।






Be First to Comment