मतदाता सूची तैयार किए जाने अधिकारी नियुक्त-shivpuri news

शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुग्रहा पी ने मंडी समितियों के सामान्य निर्वाचन के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूची समय.सीमा में तैयार किए जाने के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किए गए है। 
जारी आदेश में मंडी समिति शिवपुरी, बदरवास, खतौरा, रन्नौद, कोलारस, करैरा, पोहरी, बैराड़, खनियांधाना, मगरौनी एवं पिछोर हेतु रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रूप में संबंधित तहसीलदारों तथा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रूप में संबंधित नायब तहसीलदार को नियुक्त किया गया है।