शिवपुरी। बजरंग दल प्रतिवर्ष कार्यकर्ता विकास एवं संगठन विस्तार हेतु सात दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का का आयोजन करता है। इस बार वर्ग गुना के बिनागंज में संपन्न होने जा रहा है। प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को प्रतिदिन 4 घंटे शारीरिक 4 घंटे बौद्धिक के सात दण्ड नियुद्ध एवं देश धर्म और गौ रक्षा के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। वर्ग में प्रतिदिन केंद्र एवं प्रान्त से पधारे हुए वरिष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होता है। कार्यकर्ता के समग्र विकास हेतु वर्ग महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिवपुरी कार्यकर्ताओं की टोली विभाग संयोजक नरेश ओझा के नेतृत्व में संदीप चौहान जिला सह संयोजक, नगर सह संयोजक हिन्दू सचिन मांझी, नगर सह संयोजक सुनील राठौर, नितेश गोस्वामी, संदीप बाबा, संजय ओझा, प्रिंस प्रजापति, गोविंद रघुवंशी, जिला संगठन मंत्री भरत रावत राजू परिहार, राजेश राठौर आदि के साथ लगभग 15 कार्यकर्ता शिवपुरी जिले से रवाना हुए।
Be First to Comment