शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम डगोरा में बीते 10 दिसम्बर को काम करते समय सिर पर पाइप गिरने के दौरान घायल हुए सचिन पुत्र महेश नैनानिया 18 वर्ष की ग्वालियर के बिरला हॉस्पिटल में इलाज के दौरान कल दोपहर मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



