Press "Enter" to skip to content

दहेज का विरोेध करना पड़ा बहू को महंगा, ससुरालीजनोें ने बंधक बनाकर की बहू की मारपीट | Shivpuri News

शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेेत्रे की रहने वाली पूजा पत्नी पवन खटीक निवासी इंदिरा कॉलोनी को उसके ससुरालीजनों ने दहेेज के लिए प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं महिला ने ससुरालीजनों पर बंधक बनाकर मारपीट करने के आरोप भी लगाए हैं। मामले में पुलिस ने दहेज प्रताड़ना सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार पूजा खटीक ने बताया कि उसकी शादी पवन खटीक निवासी इंदिरा कॉलोनी के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तक सब ठीक चला लेकिन उसके बाद परिजन उसे दहेेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। जब महिला ने दहेज लाने से मना कर दिया तो उसकी मारपीट करना शुरू कर दी। मारपीट होने की बात जब उसने अपने पिता को बताई तो उसे बंधक बना लिया और रोेज उसे प्रताड़ित करने लगे। परिजनों ने जैसेे-तैसेे अपनी पुत्री को वहां सेे छुड़ाया औेर थाने में आकर शिकायत दर्ज करवाई। जहां पुलिस नेे राजकुमार खटीक, प्रभा खटीक, पवन खटीक, संतोष खटीक निवासी इंदिरा कॉलोनी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित जान से मारने की धमक देना सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!