
विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
शिवपुरी। गहोई वैश्य समाज शिवपुरी द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह का भव्य कार्यक्रम अनिल डेगरेके गोदाम बछौरा, रोड कत्था मिल के सामने शिवपुरी, पर गत दिवस संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शामिल महिला मंडल एवं बच्चों, पुरुषों को चंदन लेप कर फूलों की बरसात कर होली महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया प्रतियोगिताओं को तीन भागों में बांटकर बच्चों, महिलाओं, पुरुषों की अलग-अलग प्रतियोगिताएं करवाई गई। सबसे अधिक प्रतिभागी कपल प्रतियोगिता में शामिल होकर 1 मिनट में कितनी चूड़ी पहनाई जा सकती हैं, में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बालक-बालिकाओं में लेमन रेस, चेयर रेस, पुरुष वर्ग के लिए विशेष मेमोरी गेम, तथा महिलाओं के लिए 1 मिनट में 3 मिठाइयों एवं एक नमकीन के कितनी बार अलग-अलग नाम लिखकर बताना थे। सभी प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रतियोगिताओं में यह रहे विजयी
लेमन रेस में प्रथम स्थान भव्य सोनी, द्वितीय स्थान मुस्कान कसाव, तृतीय स्थान पार्थ डेंगरे को मिला। चेयर रेस में प्रथम स्थान कार्तिक गुप्ता, द्वितीय स्थान कृष्णा गुप्ता, तृतीय स्थान सुप्रिया बड़ेरिया, कपल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सीमा-मनोज चऊदा, द्वितीय स्थान डोली कमल कनकने, तृतीय स्थान कल्पना-राहुल बिलैया, महिलाओं की प्रतियोगिता में मिठाइयों के नाम लिखने में प्रथम स्थान सीमा बड़ेरिया, द्वितीय स्थान श्रद्धा निगोती, तृतीय स्थान ममता सेठ ने प्राप्त किया। पुरुषों की प्रतियोगिता में मेमोरी गेम में प्रथम स्थान शिव शंकर सेठ, द्वितीय स्थान रोहित बिलैया एवं तृतीय स्थान कमल कनकने ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिताओं में मानसी गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान कल्पना गुप्ता एवं तृतीय स्थान चीकू गुप्ता ने प्राप्त किया।






Be First to Comment