लोडिंग वाहन से युवक गिरा, मौत-shivpuri news

शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के तहत एक युवक की लोडिंग वाहन से गिरने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। रिंकू आदिवासी 26 जनवरी को देर शाम घर जाने के लिए एक लोडिंग वाहन में बैठा जहां वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाया जिससे वह नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।