Press "Enter" to skip to content

राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर होगी ऑनलाइन प्रतियोगिता / Shivpuri News

शिवपुरी। शिक्षा के क्षेत्र में हुए नए बदलावों से छात्रों व जन समुदाय को परिचित कराने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर माय नेप प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 25 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीन ऑनलाइन होगी। इन प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूली छात्र एवं महाविद्यालीन छात्र व प्रबुद्ध आम नागरिक जन हिस्सा ले सकेंगे।
इसके अंतर्गत ’भारत केंद्रित शिक्षा, समग्र शिक्षा, ज्ञान आधारित शिक्षा, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा आदि विषय पर निबंध लेखन, प्रधानमंत्री के नाम पत्र, 2 मिनट भाषण, पोस्टर बनाओ, मीम बनाओ’ आदि प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता को लेकर बीते रोज जिले के विद्या भारती द्वारा संचालित सभी सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों की ऑनलाइन बैठक आयोजित हुई इसमें एक टोली का गठन किया गया और इस अभियान में विद्या भारती संस्थान द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के अलावा जिले के विद्यार्थी परिषद, शिक्षक संघ, संस्कृत भारती, अन्य विद्यालय एवं महाविद्यालीन शिक्षक विद्वान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर केंद्रित इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन माय नेप पर जाकर स्वयं का रजिस्टर कर इसमें भाग लिया जा सकेगा। प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन आयोजित की जाएगी जो 13 भाषाओं में रहेगी इसमें अनेक आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे तथा सभी को सहभागिता प्रमाण पत्र भी प्राप्त होगा। यह जानकारी सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय के प्राचार्य पवन शर्मा द्वारा दी गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!