Press "Enter" to skip to content

प्रवासी मजदूरों को आधार हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ने किया भोजन का वितरण | Shivpuri News

शिवपुरी। कोरोना महामारी के चलते 22 मार्च से किए गए देशव्यापी लॉकडाउन में जरुरतमंदों की सेवा में शिवपुरी का हर वर्ग सामने आया है और सबने अपने सामथ्र्य अनुसार सेवा कार्य किए हैं। इसी दौर में शिवपुरी के आधार हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ने अधिकारी कर्मचारियों के साथ लगातार क्षेत्र में गरीबों की सेवा कर रहे हैं। कंपीन के कर्मचारी बुधवार को झांसी फोरलेन पर पहुंचे जहां प्रवासी मजदूरों के लिए खाने के पैकेटों का वितरण किया गया। इस मौके पर नीरज चतुर्वेदी, अमन अग्निहोत्री, महेंद्र कुशवाह, सौम्या चक्रवर्ती, श्यामू, शक्ति परमार, रंजीत शिवहरे, अमित योगी, पुनीत चतुर्वेदी, राजकुमार कुशवाह, सूरज तोमर, प्रशांत चौहान, जितेंद्र, नीरज शिवहरे ,सुनील कुशवाह आदि मौजूद रहें।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!