Press "Enter" to skip to content

लॉकडाउन में घर व दुकान का ताला डालकर चला गया गांव, उधर चोरों ने उड़ा दिया सामान | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेेत्र के तहत लालमाटी क्षेत्र में चोरों ने एक दुकान मेें चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां सेे करीब 30 हजार का सामन समेटकर ले गए। मामले मेें पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
मिली जानकारी के अनुसार नरेश प्रजापति पुत्र विजय प्रजापति 26 वर्ष निवासी दुबे नर्सरी के पास लालमाटी ने बताया कि वह 22 जुलाई को नर्सरी वाले मकान का ताला लगाकर गांव झिरी चला गया था और मकान में ही उसकी दुकान है उसका भी ताला लगा दिया था। अगले दिन उसे पड़ोसियों नेे सूचना दी कि उसकी दुकान व मकान का ताला टूटा हुआ पड़ा है। जिस पर वह गांव से वापस शिवपुरी आया। जहां जब वह घर में गया तो देखा कि दुकान व घर से एक फ्रिज, एलसीडी, गैस सिलेंडर तथा पुराने बिछिया आदि सामान कुल 30 हजार चोरी हो गए थे। जब उसने चोरों के बारे में पता किया तो सामने आया कि चोरी की वारदात को गोलू लोधी, राहुल खटीक, पवन रावत, प्रदीप रावत, चैचू मुसलमान, जीतू रावत निवासी शिवपुरी ने अंजाम दिया है। नरेेश प्रजापति कोतवाली थाने पहुंचा और मामले को लेकर थाने में उक्त लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!