शिवपुरी। अगर आप रात में घर जा रहे हैं तो संभल कर जाएं। अपनी गाड़ी की रोशनी सही रखे और रास्ते में वाहन संभल कर चलाएं क्योंकि रास्ते में मगरमच्छ आपका इंतजार कर रहेे हैं। शिवपुरी शहर में मगरमच्छों का निकलना आम हो गया है। खासतौर पर जिन इलाकों से होकर नाले निकले हैं वहां अक्सर इन मगरमच्छों को देखा जा सकता है। बुधावार की आधी रात में एक गोदाम पर मगरमच्छ को देखा गया। सूचना मिलने पर आसपास के लोग भी आए गए। यहां मगरमच्छ बहुत देर तक घूमता रहा और फिर चला गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया जाता है कि शिवपुरी जिले में मगरमच्छोें की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इन मगरमच्छों ने अब नालों में भी अपना निवास स्थान बना लिया हैै और बरसात के समय में अक्सर यह मगरमच्छ सड़क पर आ जाते हैं जिसे अक्सर देखा जाता है।






Be First to Comment