शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम पुरा में एक युवक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। ग्राम पुरा बस स्टैंड के पास रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 26 मार्च को दोपहर के समय जब वह घर जा रही थी तभी मंशाराम की चक्की तिखूटा के पास गांव का रहने वाले युवक शैलू कोरी ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए जिन्हें देखकर युवक मौके से भाग गया। इसके बाद किशोरी घर आई और परिजनों को मामले की जानकारी दी एवं थाने में शिकायत दर्ज करवाई।



