पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए एक दर्जन से अधिक आरोपियों को दबोचा
शिवपुरी। दिनांक 04.03.19 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन में थाना पिछोर,थाना बदरवास,खनियाधाना द्वारा 14 व्यक्ति को जुआ खेलते हुए दबोचकर उनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
थाना प्रभारी पिछोर निरी. अजय भार्गव द्वारा मुखबिर सूचना पर पड़रा तिराहा के आगे जंगल से वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देकर आरोपी संतोष पुत्र चिद्युलाल शर्मा उम्र 42 साल निवासी ग्राम झगरिया हाल पिछोर,गिरेन्द्र पुत्र रामचंन्द्र लोधी उम्र 35 साल निवासी मोहरी,दिलीप पुत्र जानकीलाल कोली उम्र 22 साल निवासी राजा महादेव पिछोर,हल्के पुत्र जगदीश वंशकार उम्र 23 साल निवासी भागा विरलई हाल पिछोर,कमलेश पुत्र दयाराम लोधी उम्र 32 साल निवासी मुहारी,कमलेश जाटव निवासी पिछोर,टिंकल खाॅन निवासी पिछोर को जुआ खेलते हुए दबोचाकर उसके कब्जे से 5310 रू की नगदी व एक ताश की गड्डीे जप्त कर जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में थाना बदरवास द्वारा गोपाल मोहल्ला नाले के पास बदरवास से जुआ खेलते हुए आरोपी मण्डल चंदेल,घर्मेन्द्र कुशवाह,महेन्द्र धानुक,मानसिंह चंदेल,वीरन चंदेल निवासीगण गोपाल मोहल्ला बदरवास से दबोचकर जुआ सामग्री जप्त कर जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में थाना खनियाधाना द्वारा ग्राम खनियाधाना से जुआ खेलते हुए आरोपी राजीव पुत्र दशरथ लोधी निवासी देवरी,अमरसिंह पुत्र नारायण लोधी निवासी मामोनीखुर्द थाना अमोला के कब्जे से जुआ सामग्री जप्त कर जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।





Be First to Comment