पिछोर। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज मध्यप्रदेश द्वारा समाज सेवी पं. रामकृष्ण पाराशर ‘‘धुआंधार’’ को प्रदेश संयोजक मध्यप्रदेश मनोनित किया गया है। अपनी नियुक्ति पर पाराशन ने प्रदेश अध्यक्ष पं. पुष्पेन्द्र मिश्रा एवं अध्यक्ष भोपाल संभाग पं. अमन शर्मा का आभार व्यक्त किया। धुआंधार परिवार कोरोना जैसी महामारी की इस आपदा में समाज की सेवा एवं गरीब, निर्धन व्यक्तियों की हर संभव मदद के लिए प्रयासरत है। खुशी जाहिर करने वालों में राजेश राजौरिया, अशोक लिटोरिया, संजीव शर्मा, पवन पाठक, हृदेश पाठक, शैलेन्द्र पाराशर, गौरव पाठक, सचिनराज भटट, अशोक शर्मा, पवन मिश्रा, सुनील पुरोहित, सीताराम शर्मा, धनीराम शास्त्री, लक्ष्मीनारायण शर्मा, वृजमोहन शर्मा, हरीशंकर शर्मा, राकेश शास्त्री, सियाराम भार्गव, संतोष शर्मा, रामकुमार पाण्डेय, सतेन्द्र पाराशर, हरिगोपाल शर्मा आदि हैं।






Be First to Comment