Press "Enter" to skip to content

मामला वापस नहीं लने पर पूर्व थाना प्रभारी ने दी हत्या करने की धमकी | Shivpuri News

शिवपुरी। गोवर्धन थाना क्षेत्र के ग्राम सिलपुरा निवासी बनवारी पुत्र रामदयाल यादव सोमवार को एसपी से पूर्व थाना प्रभारी की शिकायत करने पहुंचा। पीड़ित बनवारी यादव ने लिखित शिकायती पत्र में एसपी राजेशसिंह चंदेल से गुहार लगाई कि 30 जून को गोवर्धन के पूर्व थाना प्रभारी शिवनाथसिंह सिकरवार ने ग्राम श्रीपुरा में उसको बुलाकर धमकी दी कि अगर तू नहीं माना तो गोली मरवाकर हत्या करवा दूंगा। पीड़ित की यह भी शिकायत थी कि उक्त पूर्व थाना प्रभारी के कार्यकाल में ही उसके ऊपर दो बार गोली चलाई गई, लेकिन पुलिस ने आरोपितों का बचाव करते हुए उसकी कोई सुनवाई नहीं की। पीड़ित की मांग है कि अगर उसकी शिकायत नजर अंदाज किया गया तो सिकरवार उसकी हत्या करवा देंगे और इसकी पूरी जबावदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!