सुभाषपुरा से गोपाल चौबे सतना, गोपालपुर से अरूण भदौरिया गुना और पिछोर से कादर खान छतरपुर भेजे
शिवपुरी। पुलिस विभाग में स्थानांतरण का क्रम जारी है। मंगलवार को जारी हुई स्थानांतरण सूची में शिवपुरी के चार एसआई शामिल हैं जिन्हें शिवपुरी से दूसरे जिले में भेजा गया है। जबकि दो एसआई उनके स्थान पर शिवपुरी आए हैं। स्थानांतरण सूची में दो हफ्ते पहले सतनवाड़ा थाने का प्रभार संभालने वाले कृपाल सिंह भी शामिल हैं जिन्हें शिवपुरी से दतिया भेजा गया है। जबकि कृपाल सिंह की सतनवाड़ा पोस्टिंग के बाद वहां से हटाए गए गोपाल चौबे जिन्हें सुभाषपुरा थाने की कमान सौंपी थी उनका भी स्थानांतरण सूची में नाम है। जिन्हें सुभाषपुरा से सतना जिले के लिए स्थानांतरित किया गया है इसी तरह गोपालपुर थाना प्रभारी अरूण भदौरिया को गुना और पिछोर थाने में पदस्थ कादर खान को छतरपुर भेजा गया है। जबकि स्थानांतरित चार एसआई के स्थान पर दो एसआई शिवपुरी भेजे गए हैं जिनमें दतिया से जितेंद्र चंदेलिया और सागर से मनीष जादौन का शिवपुरी स्थानांतरण किया गया है।





Be First to Comment