Press "Enter" to skip to content

रफ्तार का कहर : बोलेेरो ने सड़क पर जा रहे आदिवासियों में मारी टक्कर, घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम तेरही में एक बोलेरो के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सड़क पर जा रहे दो आदिवासी युवकों में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार जगभान पुत्र स्व. बादल आदिवासी निवासी ग्राम डाबर ने बताया कि 19 सितंबर को शाम के समय वह बृजकुमार आदिवासी के साथ घर जा रहा था तभी पीछे से तेज गति से आ रहे बोलेेरो के चालक जितेंद्र यादव निवासी उमाह ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक जमीन पर गिर गए और घायल हो गए। घायलों की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों कोे 108 से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले में पुलिस ने जगभान की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!