फूल और गुलाल से जमकर खेली होली-Shivpuri News

शिवपुरी। नगर के होटल मोती महल में बूमेंस क्लब ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। सामाजिक सरोकार से जुड़े बुमेंस क्लब के इस आयोजन में सदस्यों को अलग अलग रंग की साड़ी पहनकर आनी थी जिससे सतरंगी माहौल के बीच फूल और गुलाल की होली खेली जा सके। कार्यक्रम में महिलाओं ने एक दूसरे पर गुलाल की बारिश की तो वहीं फूलों से होली भी खेली गई।