
शिवपुरी पुलिस द्वारा 2 स्थाई वारण्टियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
शिवपुरी। दिनांक 18.03.19 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन में चुनाव आचार संहिता के पालन मंे फरार वारण्टियों के धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस थाना इंदार एवं बैराड़ द्वारा 2 स्थाई वारण्टियों को दबोचकर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
थाना प्रभारी बैराड़ निरी. आलोक सिंह भदौरिया द्वारा मुखबिर सूचना पर स्थाई वारण्टी हाकिम पुत्र कल्लू जाटव उम्र 28 साल निवासी बैराड़ जिसके विरूद्ध थाना बैराड़ में धारा 25-बी आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध हैं जिसका माननीय न्यायालय जेएमएफसी पोहरी द्वारा स्थाई वारण्ट जारी किया गया है उक्त आदेश के पालन में पुलिस टीम द्वारा स्थाई वारण्टी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी इंदार उनि. अजय जाट द्वारा मुखबिर सूचना पर स्थाई वारण्टी जानकीलाल पुत्र समरू आदिवासी निवासी खतौरा जिसके विरूद्ध थाना इंदार में मारपीट के प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध हैं एवं वेष बदलकर शिवपुरी में रह रहा था जिसका माननीय न्यायालय कोलारस द्वारा स्थाई वारण्ट जारी किया गया है उक्त आदेश के पालन में पुलिस टीम द्वारा स्थाई वारण्टी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।






Be First to Comment