शिवपुरी। जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती का तीन युवकों ने अपहरण किया और उसके बाद सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
ग्राम दादौल थाना सुरवाया की रहने वाली किशोरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 9 फरवरी को वह हरदौल बाबा के पास जंगल में लकड़ी बीनने गई हुई थी तभी सिद्धार पुत्र स्व. हल्केराम आदिवासी निवासी दादोल, प्राणसिंह आदिवासी निवासी गणेशखेड़ा थाना तेंदुआ और मोहन वंशकर दादोल आए और उसका अपहरण कर ग्राम गणेशखेड़ा ले गए। यहां उसको एक अंधेरे कमरे में बंद कर दिया और कई बार सभी ने बुरा काम किया। जैसे-तैसे युवती चकमा देकर वहां से भाग निकली और घर आकर परिजनों को घटना के बारे में बताया। मामले में पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।






Be First to Comment