शिवपुरी। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित 100-डायल कण्ट्रोल रूम भोपाल को इवेंट प्राप्त हुआ कि कियोस्क संचालक द्वारा अंगूठा लगवाकर 15000 रु निकाल लिए हैं, जहां से सूचना कंट्रोल रूम शिवपुरी को प्राप्त हुई, सूचना मिलते ही तत्काल डायल-100 प्रभारी उनि. प्रियंका मिश्रा एवं डिस्पैचर आरक्षक अश्विनी कुमार द्वारा एफ.आर. व्ही. -7 को सूचित किया गया कि मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्यवाही करें, जिस पर से एफ.आर. व्ही. -7 में ड्यूटी पर लगे पुलिस स्टाॅफ आर. अंकित सिंह एवं पायलेट मौहम्मद इकबाल द्वारा मौके पर पहुंचकर फरियादी जितेंद्र पुत्र रामचरण लख्याकार से मिले, फरियादी के साथ उसके बैंक का अकाउंट की डिटेल निकलवा कर जांच पड़ताल की तो मामला सही पाया गया जिस पर से आरोपी एवं फरियादी को थाने लाया गया जहां आरोपी के विरुद्ध थाना प्रभारी कोतवाली निरी. बादाम सिंह यादव द्वारा आरोपी के विरूद्ध धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कियोस्क संचालक अमन पुत्र लायकराम जाटव उम्र 31 साल निवासी लालमाटी शिवपुरी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, पूछताछ में पता चला कि आरोपी द्वारा फर्जी तरीके से यस बैंक के कियोस्क के आईडी एवं पासवर्ड प्राप्त किए गए थे एवं फर्जी तरीके से कियोस्क का संचालन कर रहा था एवं आरोपी द्वारा अन्य लोगों के साथ भी ठगी की गई है। आरोपी के साथ अन्य लोगों की संलिप्तता भी प्रतीत हो रही है इसका पता लगाने हेतु आरोपी से पूछताछ जारी है।
कियोस्क संचालक के फर्जी तरीके से पैसे निकालने पर किया मामला दर्ज | Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा ने संभाला कार्यभार, कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया निरीक्षण / Shivpuri Newsनवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा ने संभाला कार्यभार, कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया निरीक्षण / Shivpuri News

- बाइक हटाने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पिता सहित तीन बेटों पर लाठी से हमला / Shivpuri News
- नरवर किले में दफीनाखोर सक्रिय, मां पसर देवी मंदिर के पीछे बनाई सुरंग / Shivpuri News
- सुलभ कॉम्प्लेक्स की बदहाली से वार्ड 4 में जलभराव, स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी / Shivpuri News
- मारपीट के बाद फिर धमकी: रिपोर्ट वापस लेने का दबाव, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News




Be First to Comment