तपती धूप में स्वयं मजदूरों को खाना बांट लायंस पदाधिकारी कर रहे सेवा ,खिलखिला उठे चेहरे | Shivpuri News

शिवपुरी। प्रवासी मजदूरों की सेवा में पडोरा फोरलेन ब्रिज के पास कई संग़ठन अपने-अपने हिसाब से मजदूरों के दर्द को बांट रहे हैं, इसी क्रम लायंस क्लब शिवपुरी सेंट्रल क्लब के पदाधिकारियों ने भी मजदूरों के दुःख दर्द को समझकर असली लायनवाद का परिचय दिया है। यहां फोरलेन पर लायंस सदस्य तपती धूप में स्वयं पहुंचकर मजदूरों को उनके वाहन में ही खाना और पानी दे रहे हैं।
लायंस सेंट्रल के पदाधिकारी प्रतिदिन हजारों खाने के पैकेट और पानी पाउच बांट रहे हैं। लायंस क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष गोपिन्द्र जैन ने बताया कि हम खाना पैकेट और पानी पाउच के अलावा बच्चों के लिए चिप्स, नमकीन और बिस्किट भी बांट रहे हैं। अध्यक्ष अशोक रंगढ़ ने बताया कि यहां खाना बांटने से पूर्व खाने के पैकेट लायंस रसोई पर तैयार करवाकर फोरलेन पर ले जाए जाते हैं। इस कार्य में
रामशरण अग्रवाल, संजय गौतम, कपिल सहगल, भारत त्रिवेदी, विनोद शर्मा, सुधांशु भार्गव, संजीव ढींगरा, अलका त्रिवेदी, सचिव विनय शर्मा, घनश्याम सर्राफ का भरपूर सहयोग मिल रहा है।