Press "Enter" to skip to content

माजा पीने से हुई थी मनोज की मौत, पुलिस ने कार्रवाई को लटकाया ,पिता ने एसपी को सौंपा ज्ञापन | Shivpuri News

शिवपुरी। शहर की अमृत बिहार कॉलोनी में रहने वाले राधेश्याम सोनी ने आज एक ज्ञापन एसपी को दिया। ज्ञापन में राधेश्याम ने बताया कि 17 मई को उसके पुत्र की माजा पीने से मौत हो गई थी। माले को लेकर आज दिनांक तक पुलिस ने किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की है। जबकि पुलिस द्वारा हमारे बयान भी ले लिए गए। मामले को लेकर जब थाने में पूछताछ की तो बताया कि अभी तो विसरा जांच के लिए गया ही नहीं तो रिपोर्ट आने का सवाल ही नहीं उठाता। एसपी को शिकायत में मृतक के पिता ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले को लेकर जानबूझकर देरी की जा रही है। अगर विसरा गया  नहीं तो वह यहां पर रखे-रखे खराब भी हो सकता है। यदि विसरा खराब हो गया तो फिर कैसे न्याय मिलेगा। वहीं पुलिस ने बालाजी स्टोर पर भी कोई कार्रवाई नहीं की। उक्त दुकानदार रोजाना दुकान खोल रहा है। मामले को लेकर राधेश्याम सोनी ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!