
शिवपुरी। शिवपुरी के ख्यावदाकलां गांव के किसान की बेटी ने
सीनियर राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया है।
किसान सुरेश कुमार की बेटी नीरू सिंह ने प्रथम स्थान लाकर टीम इंडिया में
जाने का मौका हासिल कर लिया है। नीरू सिंह अब भारतीय टीम में शामिल होने के
बाद विश्व स्तर पर शिवपुरी जिले का नाम राेशन करेंगी।
भोपाल
में शुक्रवार को आयोजित सीनियर राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में वर्ल्ड
चैंपियन और काॅमन वेल्थ खिलाड़ी को भी नीरू सिंह ने पछाड़कर पहला स्थान
प्राप्त किया है। नीरू ने वर्ल्ड चैंपियन मनीषा कीर, कॉमनवेल्थ प्लेयर
प्रियशीसिंह और टॉप सूटर राजेश्वरी कुमार को पीछे छोड़कर अपनी प्रतिभा साबित
की है।
अपने खेल में निखार लाकर नीरू सिंह खुद को
बेहतर खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया है। शिवपुरी की बेटी नीरू सिंह की
इस उपलब्धि को लेकर कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बधाई देते हुए
उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बता दें कि खेल मंत्री के रूप में शिवपुरी
विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रदेश में शूटिंग अकेडमी की स्थापना की थी।
इसी अकेडमी में नीरूसिंह एक से डेढ़ साल से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी
प्रतिभा को निखार रहीं हैं।
Be First to Comment