शिवपुरी। खबर शहर के संजय कॉलोनी से आ रही है। जहां मंदिर हटाने पहुंचा प्रशासनिक अमला व स्थानीय लोगों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। लोगोें ने मौके पर जमकर नारेबाजी की। लोगों का आक्रोश बढ़ता देेख प्रशासनिक अमले ने मंदिर को न हटाने का निर्णय लिया और वापस चली गई।
शनिवार सुबह संजय कॉलोनी में उस समय हंगामा हो गया जब प्रशासनिक अमला पुलिस के साथ अपनी मशीनरी लेकर निर्माणाधीन मंदिर को हटाने पहुँचा। जैसे ही प्रशासन अपनी कार्रवाई करता वैसे ही मोहल्लेेवासी एकित्रत हो गए और मंदिर को न हटाने का विरोध करने लगे। काफी देर तक गर्मी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों का कहना था कि यहां पहले गंदगी पड़ी रहती थी जिसके बाद स्थानीय लोगों ने रुपए एकित्रत कर गंदगी साफ कर मंदिर का निर्माण किया जा रहा है।
ग्रामोद्योग की है जमीन
ऐसा बताया जा रहा है कि संजय कॉलोनी की जिस जमीन पर अतिक्रमण हुआ है जहां करीब पौैने तीन बीघा है। यह भूमि ग्रामोद्योग की है। आज सुबह जिला प्रशासन के अधिकारी दल बल के साथ हिटैची लेकर मौके पर पहुंचा तो विवाद हो गया। लोगों ने कहा कि पहले यहां के सभी अतिक्रमण को हटाया जाए फिर इसके बाद मंदिर को तोड़ेे।






Be First to Comment