Press "Enter" to skip to content

संबल योजना के नाम पर फर्जीबाड़ा, प्रमाण पत्र बांटे, राशि अभी तक खाते में नहीं आई / Shivpuri News

मानस भवन में कार्यक्रम आयोजित कर किए थे प्रमाण पत्र 
आर्थिक सहायता न मिलने से परेशान हैं हितग्राही
शिवपुरी। प्रदेश सरकार द्वारा संबल योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को सहायता राशि प्रदान करने के लिए बड़े बड़े आयोजन किए गए मगर हितग्राहियांे के खाते में अब तक एक रुपया नहीं आया है। ऐसा ही मामला शिवपुरी जिले में भी सामने आया जहां सैंकड़ों हितग्राहियांे के खातों में राशि नहीं आई है और तो और ऐसे हितग्राहियों के खाते में भी राशि नहीं आई है जिनका मंच पर फोटो सेशन हुआ था। 
अब ऐसे में सरकार की कथनी और करनी पर कैसे विश्वास किया जा सकता है, मंच पर फोटो सेशन कराने वाले उपभोक्ता अब राशि नहीं आने से परेशान दिखाई दे रहे हैं। जिन हितग्राहियांे के खातों में पैसे नहीं आए हैं वे अपने अपने प्रमाण पत्र लेकर अब यहां से वहां कार्यालयांे के चक्कर काट रहे हैं मगर उन्हें कोई संतोषजनक जबाव नहीं मिल रहा।
-23 सितम्बर को हुआ था आयोजन, प्रत्येक हितग्राही को 2 लाख राशि पहंुचाने का जारी किया था प्रेस नोट
संबल हितग्राहियों को सहायता राशि प्रदान करने के लिए 23 सितम्बर को मानस भवन में आयोजन किया था, इस आयोजन में म.प्र. सरकार के राज्यममंत्री सुरेश रांठखेड़ा बतौर मुख्य अतिथि थे। यहां जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष नगर पालिका के 10 हितग्राहियों सहित कुल 171 हितग्राहियांे को सहायता राशि खाते में स्थानांतरित करने की बात मंच से कही गई थी। बात करें शिवपुरी शहर की तो यहां वार्ड 1 से ही तीन हितग्राही थे जिन्हें 2-2 लाख की राशि मिलनी थी, उन्हें मंच से प्रमाण पत्र तो दे दिए गए मगर दो लाख की राशि अभी तक खाते में नहीं आई है। जिन हितग्राहियांे को सहायता राशि मिलनी थी उनमें रूपवती आदिवासी, शंकुतला जाटव और कला झा नामक महिला शामिल हैं, अब ये महिलायें अपने अपने प्रमाण पत्र लिए घूम रही हैं।
इस पूरे मामले में जब वार्ड 1 के पार्षद राजकुमार पाल से सम्पर्क किया गया तो उनका कहना था कि इस सम्बन्ध में सभी अधिकारियांे से बातचीत कर ली मगर कहीं से कहीं संतोषजनक जबाव नहीं मिला। जिन महिलाओं को प्रमाण पत्र बांट दिए गए उन्हें अब तक पैसा उनके खाते में नहीं आया इस कारण वे काफी परेशान हैं। वार्ड पार्षद का कहना है कि इस सम्बन्ध में नगरीय प्रशासन मंत्री और राज्यमंत्री सुरेश रांठखेड़ा को भी सूचित कर दिया है मगर अभी तक कोई निराकरण नहीं हुआ।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!