Press "Enter" to skip to content

खूबत घाटी पर हादसा, क्लर्क की मौत, मानचित्रकार घायल | Shivpuri News

शिवपुरी। खूबत घाटी पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जल संसाधन विभाग के क्लर्क की सिर में गंभीर चोट के चलते मौत हो गई है। जबकि मानचित्रकार घायल है। जल संसाधन विभाग नरवर में पदस्थ क्लर्क शैलेंद्र कुमार तायलपुत्र रूपचंद लाल तायल निवासी गांधी कॉलोनी शिवपुरी और मानचित्रकार ब्रजमोहन कुशवाह पुत्र पुष्प राम कुशवाह निवासी ग्वालियर बायपास शिवपुरी बाइक से मंगलवार को शिवपुरी लौट रहे थे। रास्ते में खूबत घाटी के पास शाम 6:30 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में घायल क्लर्क शैलेंद्र कुमार व मानचित्रकार को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। गंभीर हालत के चलते शैलेंद्र को ग्वालियर रैफर कर दिया। रास्ते में मौत हो जाने पर शव वापस शिवपुरी ले आए। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामला जांच में ले लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!