शिवपुरी। बीजेपी जिलाध्यक्ष राजू बाथम के पिता पूरनलाल बाथम की हादसे में मौत। तर्पण के बाद घर लौटते समय भदैयाकुण्ड के बड़े कुंड में वह गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें पानी से निकाला और 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया था। जहां उनकी मौत हो गई। पूरनलाल बाथम भारतीय मजदूर संघ से लंबे समय तक जुड़े रहे एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थेे। पूरनलाल के निधन सेे नगर में शोक की लहर दौड़ गई है।






Be First to Comment