शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत एक कार के चालक ने वाहन को लापरवाही से चलाते हुए खड़े लोडिंग वाहन में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से लोडिंग में बैठे दो युवक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
राजकुमार पुत्र धनीराम शाक्य निवासी सहीसपुरा कमलागंज फिजीकल ने बताया कि वह अपनी कमांडर जीप से शिवपुरी से कांकर खेमरिया के फार्म पर खाद्य के कट्टे डालने जा रहा था तभी उसकी गाड़ी में प्रीतम गोस्वामी, प्रताप जाटव व हेमंत रावत बैठ गए। जैसे ही वह मेडीकल कॉलेज के सामने पहुंचा तो उसके मोबाइल पर फोन आ गया तो गाड़ी को साइड में लगाकर वह नीचे उतर कर फोन से बात करने लगा। तभी ग्वालियर तरफ से आ रही कार के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए जीप में क्कर मार दी जिससे उसमें बैठे प्रीतम गोस्वामी, प्रताप जाटव व हेमंत जाटव चोटिल हो गए।






Be First to Comment