Press "Enter" to skip to content

मंडी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल छठवें दिन भी जारी, सुन्दरकांड कर की सद्बुद्धि की प्रार्थना / Shivpuri News

शिवपुरी। नए कृषि बिल, मंडी अधिनियम संशोधन और मॉडल एक्ट के विरोध में संयुक्त संघर्ष मोर्चा भोपाल के आह्वान पर लगातार छठवें दिन कृषि मंडी के अधिकारी-कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रही। जिसमें को प्रदर्शन के दौरान मंडी परिसर में ही सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन कर विरोध दर्ज कराया गया और सरकार की सद्बुद्धि की प्रार्थना की गई। 
इस दौरान मंडी में किसी भी तरह का कोई भी काम नहीं हुआ और मंडी अधिकारी.कर्मचारियों ने मंडी के बाहर ही धरना प्रदर्शन करते हुए मॉडल एक्ट, मंडी अधिनियम को लेकर अपना प्रदर्शन जारी रखा। आज छठवें दिन कृषि उपज मंडी समिति शिवपुरी हड़ताल जारी रही। जिसमें कर्मचारियों संयुक्त संघर्ष मोर्चा भोपाल एकता संघ के प्रदेश सचिव एस एम जायसवाल ने बताया की आह्वान पर बीती 25/09/2020 से अनिश्चितकालीन मंडी बंद करने एवं आंदोलन के संबंध में निराकरण ना होने से मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ किया। 
इस अनिश्तिाकलीन हड़ताल में भूपेश तिवारी जिलाध्यक्ष संयुक्त संघर्ष मोर्चा जिला शिवपुरी व मंडी सचिव आर.पी.सिंह सहित श्रीमन जायसवाल, ललित चौधरी, शशिकांत महाजन, हजारी लाल सेन, शिवशंकर शर्मा, रामदास लोहिया, श्रीमती जूली रघुवंशी, श्रीमती जामबती बाई पाल आदि शामिल रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!