शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेेत्र के तहत भैरोंबाबा मंदिर के पास धर्मशाला रोड पर नल व पाइप की दुकान चलाने वाले एक युवक ने अपने वृद्ध पिता की मारपीट की और उसे खाना पीना नहीं दिया। इतना ही नहीं पुत्र ने अपने पिता को घर से से भी निकाल दिया। जब पिता को कोई रास्ता नहीं दिखा तो उन्होंने पुलिस की शरण ली और मामले में अपने पुत्र के खिलाफ केस दर्ज करवाया। जहां पुलिस ने मारपीट, सहित अभिभावक ए व वरिष्ठ नागरिक देख्ेाभाल एवं कल्याण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार नेमीचंद वईस पुत्र मन्नूलाल 87 वर्ष निवासी भैरोबाबा मंदिर के पास धर्मशाला रोड शिवपुरी ने बताया कि उसकी भैरों बाबा मंदिर के पास मकान एवं दुकान है जिसमें उसका छोटा लड़का अजय रहता हैै एवं दुकान में नल व पाइप का सामान बेचता है। वृद्धावस्था में होकर मैं काम-धंधा करने में असमर्थ हूं। मेरा लड़का अजय खाने पीने का सामान नहीं देता है और झगड़ा करने व मारपीट करने पर अामदा होे जाता हैै। जब अजय से अपना मकान व दुकान खाली करनेे को कहा कि उसने गाली-गलौंज कर मारपीट कर दी।




