Press "Enter" to skip to content

कोरोना संदिग्ध : मजदूर युवक की वेंटिलेटर पर मौत, ट्रक में बिगड़ी थी तबियत, बेहोश छोड़ गया था ट्रक | Shivpuri News

एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाकर किया था आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

शिवपुरी। जिला अस्पताल में कोरोना संदिग्ध एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। शनिवार शाम बेहोशी की दशा में लाये गए यूपी के बंदी बलास जिला बस्ती निवासी 
मजदूर युवक ने देर रात दम तोड़ दिया। उसे वेल्टीलेटर पर रखा गया था। घटना को लेकर हड़कम्प मच गया है। सिविल सर्जन डॉक्टर पीके खरे ने इस बात की पुष्टि की। बता दे कि एबी रोड फोरलेन स्थित कोलारस पर एक मजदूर युवक को कल शाम बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। उक्त मजदूर अमृत 24 पुत्र रामचरण सूरत गुजरात से बंदी बलास जिला बस्ती यूपी जा रहा था। स्वास्थ खराब होने पर ट्रक चालक उसे ओर उसके साथी याकूब मोहम्मद को कोलारस वायपास पर छोड़कर चला गया। उसी समय लुकवासा तरफ से आ रहे बीजेपी नेता सुरेंद्र शर्मा ने अपनी कार रोककर एम्बुलेंस बुलाकर उसे कोलारस अस्पताल पहुँचाया। युवक की हालत गंभीर होने की वजह से जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया था। सीएमएचओ डॉक्टर एएल शर्मा ने बताया कि युवक का मौत से पहले आते ही सेम्पल लिया गया रिपोर्ट नही आई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!