Press "Enter" to skip to content

जिला अस्पताल में बनेगा मॉड्युलर आईसीयू, कोराना मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज | Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी जिला अस्पताल में एम्स की तर्जपर मॉड्युलर आईसीयू का निर्माण किया जा रहा है जिसका कार्य अंतिम चरण में है। इस आईसीयू के तैेयार होते ही कोराेना संक्रमित मरीजों को बेहतर उपचार मिलेगा। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. पीके खरे ने बताया कि यह आईसीयू अत्याधुनिक सुविधााओं से लैस होगा।  91 लाख 19 हजार रुपए की लागत से बन रहा आईसीयू का निर्माण कार्य बहुत जल्द पूरा हो जाएगा। 
सिविल सर्जन डॉ. खरे का कहना है कि महानगरों की तर्ज पर दिल्ली जैसे आर्युविज्ञान संस्थान की तरह जिला अस्पताल में कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस 10 बैड के मॉड्युलर आईसीयू का निर्माण चल रहा है। इस आईसीयू में पांच बैडों पर बेंटीलेटर की व्यवस्था रखी जाएगी। वहीं सेंट्रलाइज्ड ऑक्सीजन की व्यवस्था भी हर बैड पर रहेगी। इस आईसीयू में गंभीर रूप से संक्रमित कोरोना मरीजों के प्राथमिक उपचार की जरुरी व्यवस्था मौजूद रहेगी। जिससे ऐसे मरीजों को ग्वालियर रैफर करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!