Press "Enter" to skip to content

जन्माष्टमी पर भाईयों से राखी बांधने मायके आई निशा की करंट लगने से मौत | Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम पिपरा में एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। महिला जन्माष्टमी व राखी बांधने के लिए अपने मायके आई हुई थी तभी यह हादसा घटित हो गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार निशा पत्नी जितेंद्र कोली 24 वर्ष निवासी पोठियाई खनियांधाना जन्माष्टमी से दो दिन पहले अपने भाईयों को राखी बांधने मायके पिपरा आई हुई थी। जहां 15 अगस्त को दोपहर के समय घर के पीछे वाले हिस्से में वह महिलाओं से बात कर रही थी। उसी समय उसके ऊपर से निकले बिजली के तार पर हाथ लग गया जिस पर निशा को करंट लग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत करंट को बाद किया और निशा को इलाज के लिए ले गए लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। निशा की मौत की खबर सुनते ही ससुराल व मायके में शोक का माहौल पसर गया। किसी को क्या पता था कि इस तरह निशा दुनिया छोड़कर चली जाएगी। बताया जाता है कि निशा के दो छोेटे बच्चेे भी हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!