
शिवपुरी। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला आबकारी अधिकारी वीरेंद्रसिंह धाकड़ के निर्देशानुसार अवैध मदिरा विक्रय की सूचना पर 15 जनवरी को शिवपुरी वृत्त प्रभारी तीर्थराज भारद्वाज आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा वृत्त शिवपुरी के ग्राम चितौरा चितोरी में दबिश देकर आंगनवाड़ी केंद्र के पीछे बने झोपड़े में हाथ भट्टी मदिरा बनाने की फैक्ट्री को पकड़ कर भट्टी और 500 किलो गुड़ लहान को नष्ट किया गया और मदिरा बनाने का सामान एवम 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई।
आबकारी की गाड़ियों को देख कर आरोपी मौके से भागने में सफल हो गया। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) तहत प्रकरण पंजीबद्ध आरोपी को गिरफ्तार किया गया । एक अन्य मामले में अमर खोआ ग्राम में एक महिला के घर से 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधनियम 1915की धारा 34 (1) का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। कार्रवाई में वृत्त प्रभारी तीर्थराज भारद्वाज, सोनाली त्रिवेदी आबकारी उपनिरीक्षक और आबकारी मुख्य आरक्षक और आरक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।




