Press "Enter" to skip to content

तय स्थान की जगह बाजार में लगाई राखी की दुकान तो हो गया चालान | Shivpuri News

शिवपुरी। जिला प्रशासन ने राखी की दुकानें 6 स्थानों पर लगाने का निर्णय लिया है। यह दुकानें 31 से 5 अगस्त तक लगेंगी। गुरूवार को बाजार में बिना अनुमति के कुछ दुकानदारों ने मनचाहे स्थान पर राखी की दुकानें सजा ली थीं। इनके चालान कर दिए गए। यातायात सूबेदार भानू प्रतापसिंह ने बताया कि इस दौरान
जिन राखी की दुकान पर चालानी कार्रवाई की गई उनमें निम्न दुकानदार शामिल हैं। इनमें गोविंद पुत्र रामजीलाल सेन, जयुकुमार पुत्र मोहनलाल लखेरा, सुनील पुत्र महावीर प्रसाद जैन, दीपेश पुत्र हरिचरण, पुरुषोत्तम पुत्र बृजमोहन, योगेश पुत्र राज महेंद्र योगी, कालीचरण पुत्र जगदीश के चालान किए गए। जिन दुकानों के चालान किए गए वे गांधी चौक, कोर्ट रोड, टेकरी, सराफा बाजार में संचालित की जा रहीं थीं। इसके अलावा निर्धारित स्थान पर पार्किंग न करने वाले कुछ लोगों के भी चालान किए गए हैं। 
इन स्थानों पर लगनी है राखी की दुकानें
जिला प्रशासन ने जो स्थान राखी की दुकानें लगाने के लिए चिन्हित किए हैं उनमें पुराना बस स्टैंड, सिद्धेश्वर, गांधी पार्क, नया बस स्टैंड, पशु चिकित्सा प्रशिक्षण केंद्र फतेहपुर, फिजीकल कॉलेज ग्राउंड पर दुकानें लगेंगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!