Press "Enter" to skip to content

सुखदेव हॉस्पिटल बना मौत का अड्डा, परिजनों का आरोप लापरवाही से हुई मौत, गार्ड ने तानी बंदूक / Shivpuri News

शिवपुरी। प्रायवेट हॉस्पिटल में मरीजों के साथ इलाज को लेकर लूटपाट और अनियमितताओं के मामले लगातार सामने आ रहे हैं लेकिन इन हॉस्पिटल संचालकों पर कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहा है। ऐसा ही एक मामला सुखदेव हॉस्पिटल का सामने आया यहां ऐंचबाड़ा से आए एक व्यक्ति को बीपी बढ़े होने की शिकायत पर हॉस्पिटल में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टर व स्टाफ की लापरवाही से उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मरीज का इलाज सरकारी हॉस्पिटल में सेवाएं देने वाले डाॅक्टर ने किया था। वहीं परिजनों ने डॉक्टरों व स्टाफ पर लापरवाही के आरोप लगाया तो गार्ड ने बदूक तान दी। जब इस संबंध में मामले को लेकर सीएमएचओ से बात की तो उनका कहना था कि मृतक के परिजन शिकायत करेंगे तो कार्रवाई करेंगे।

मृतक के भाई सुरेश ने बताया कि शनिवार को उनके भाईसाहब को बीपी की शिकायत हो गई थी। जिस पर वह तुरंत शिवपुरी आए और उन्हें सुखदेव हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया। यहां उनका इलाज सरकारी हॉस्पिटल में काम करने वाले दिनेश राजपूत व स्टाफ द्वारा किया गया। कुछ देर बाद डॉक्टर आए मौत का समाचार दिया। जिस पर हमने कहा कि उन्हें सिर्फ बीपी की शिकायत थी अगर हालत ज्यादा सीरियस थी तो बता देंते कहीं और ले जाते। जिस पर डॉक्टर ने कुछ भी जबाव नहीं दिया और चलते बने। वहीं परिजनों ने जब विरोध किया तो तैनात गार्ड ने बंदूक तान दी और कहा कि लाश को उठाओ और ले जाओ। मामले को लेकर परिजनों ने डाॅक्टर दिनेश राजपूत व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है और मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।

कई प्रायवेट हॉस्पिटल में सरकारी डॉक्टर दे रहे सेवा

शहर के कई प्रायवेट हॉस्पिटल में सरकारी डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जिस कारण से शासकीय हॉस्पिटल में सही इलाज मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। जबकि प्रायवेट हॉस्पिटल में सरकारी डॉक्टरों को इलाज करने के लिए एक परमीशन लगती है जो अधिकतरों के पास नहीं है इसके बावजूद भी वह प्रायवेट हॉस्पिटल में रुपए कमाने के चक्कर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

इनका कहना है

मामले को लेकर जब सीएमएचओ से बातचीत की तो उनका कहना था कि सरकारी डॉक्टर प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज नहीं कर सकते। इसके लिए उन्हें परमीशन लेनी होती है। रही बात मरीज की मौत की तो परिजन शिकायत करेंगे तो जांच करवाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. एएल शर्मा, सीएमएचओ शिवपुरी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!