Press "Enter" to skip to content

आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत करें सी विजिल एप पर-Shivpuri News

शिवपुरी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन-2019 में जागरुक नागरिकों के लिए आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की शिकायतों के लिए मोबाइल एंड्रायड एप का निर्माण किया गया है। जिसके तहत जागरूक नागरिक आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की सीधी रिपोर्ट मोबाइल के माध्यम से भेज सकते हैं। जिसके आधार पर कार्रवाई हेतु बनाई गई उड़नदस्ता टीमों के द्वारा उसकी समय सीमा में रिपोर्टिंग की जाकर संबंधित क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी द्वारा साक्ष्य आधारित समय सीमा में शिकायत पर निर्णय लेने में इस एकीकृत आईटी एप्लीकेशन का उपयोग किया जाएगा। इसमें शिकायत रजिस्टर्ड होने पर एक शिकायत की यूनिक आईडी नागरिक शिकायतकर्ता के लिए जनरेट होगी, जिसके माध्यम से वह अपनी शिकायत की स्थिति का भी पता कर सकेगा। 
इस एप के माध्यम से सिर्फ आदर्श आचरण संहिता से संबंधित शिकायत ही दर्ज की जा सकेंगी। जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा वीडियो, फोटो के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई जाएगी। सुविधा, सुगम एवं समाधान एप के तहत विभिन्न प्रकार के आवेदन जो अभ्यर्थी या राजनैतिक दल द्वारा दिए जाएंगे उनका निराकरण समय सीमा में किया जाएगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!