Press "Enter" to skip to content

अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं की अनुभव यात्रा के लिए मांगे आवेदन -shivpuri news

शिवपुरी। गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी ‘‘माॅ तुझे प्रणाम‘‘ योजनांतर्गत युवाओं को भारत की अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं, पर एक्सपोजर विजिट पर भेजा जाएगा। इसके लिए लोगोंवाल, नाथुला दर्रा, अखनूर, लेह, पुलवामा, गंगानगर, तनोत माता का मंदिर, बाघा बार्डर, राजौरी, कारगील, कोच्चि स्थानों पर भेजा जाना प्रस्तावित होता है। जिले के प्रत्येक विकासखंड से 10 युवाओं का चयन किया जाना है, जिसमें 5 युवक व 5 युवतियों के समूह को एक्सपोजर विजिट पर भेजा जाने का प्रस्ताव है।
‘‘माॅं तुझे प्रणाम‘‘ योजना का क्रियान्वयन खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा किया जाएगा। विजिट के दौरान युवाओं को सैन्य गतिविधियों तथा दिनचर्या से अवगत कराया जाएगा, साथ ही राष्ट्र के प्रति समर्पण, नेतृत्व विकास, बेटी बचाओं, सामाजिक जागृकता जैसे विषयों पर भी मार्गदर्शन दिया जाएगा। प्रत्येक जिले के विकासखंड से 5 युवक एवं 5 युवतियों का चयन किया जाएगा तथा युवा एवं युवतियों का 72 का पृथक समूह बनाया जाएगा। प्रत्येक जिले के विकासखंड से चयनित 5 युवक एवं 5 युवतियांे का चयन 1 एनसीसी 1 एनएसएस, 1 खिलाड़ी, 1 मेधावी छात्र एवं 1 स्काउट/सामाजिक/सांस्कृतिक क्षेत्र के प्राप्त आवेदन पत्रों का लाॅटरी के माध्यम से चयन कर विजिट पर ‘‘माॅ तुझे प्रणाम‘‘ में भेजा जाएगा ।
योजना में वही युवक/युवतियां सम्मेलित हो सकते है, जिनकी आयु 15 से 25 वर्ष हो। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मार्च रखी गई है। आवेदन माधव राव सिंधिया, खेल परिसर जाधव सागर के पास पुरानी शिवपुरी नया स्टेडियम पर सुबह 10ः30 से शाम 5 बजे मिलेंगे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!