Press "Enter" to skip to content

सोसायटी प्रबंधकों का सफेद काम का काला कारोबार, गेहूं के बोरों के बीच में भर दिए मिट्टी के ठेले | Shivpuri News

किसानों से सही माल खरीदने के बाद ओपन कैप में जमा कराने भेजे गेहूं में निकल रही मिट्‌टी
शिवपुरी। समर्थन मूल्य पर खरीदी करने वाले सोसायटी प्रबंधकों द्वारा सफेद काम का काला कारोबार करना शुरू कर दिया है। प्रबंधकों द्वारा सरकार को चूना लगाते हुए गेहूं के बोरों के बीच में मिट्टी के ठेले भर दिए और उन ओरों को ट्रक में भरकर ओपन कैंप पर भेज दिया। जब कैंप प्रभारी ने बोरियों का सेंपल लिया तो भारी मात्रा में बोरों में मिट्टी व रेत निकली। अब देखना है कि सरकार को करोड़ोें का चूना लगाने वाले इन सोसायटी प्रबंधकों पर प्रशासन क्या कार्रवाई करेगा या फिर वह भी लीपा-पोती कर मामले को ठंडा कर देगा।
शुक्रवार को दस से बाहर ट्रक माल रिजेक्ट कर वापस सोसायटियों को भेज दिया है। यही नहीं भटनावर, रन्नौद व अन्य सोसायटियों से चने के चार ट्रकों में सड़ा, घुना और मिलावट पाए जाने पर माल रिजेक्ट कर दिया है। बता दें कि बीते दिनों भटनावर में एसडीएम पल्लवी वैध ने अमानक चना जब्त किया था। इससे पहले भी कई गाड़ियां माल खराब होने पर रिजेक्ट कर दी हैं। इसके बाद भी लगातार खराब माल आ रहा है। अब सवाल उठ रहे हैं कि खराब माल कितनी मात्रा में गोदाम और ओपन कैप में जमा हो गया है। इसकी प्रशासन जांच कराएगा तो सच सामने आ जाएगा। अभी और सोसायटी प्रबंधकों पर कार्रवाई हो सकती है।
ओपन कैप में आए गेहूं की बोरी से निकले कंकड़, मिट्‌टी दिखाता हुआ।
माल की जांच कराकर कार्रवाई करूंगी
 ओपन कैप पर जानबूझकर सोसायटी वाले मिट्‌टी मिलाकर माल जमा करने के लिए भेज रहे हैं तो यह बहुत ही गलत बात है। सोसायटियों के माले की चेकिंग कराकर संबंधितों पर कार्रवाई कराएंगे। 
अनुग्रहा पी. ,कलेक्टर शिवपुरी
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!