शिवपुरी। शहर के ह्दय स्थली कहे जाने वाले माधव चौक चौराहे पर शुक्रवार की सुबह जब रोजाना की तरह काम पर जाने वाले मजदूरों और बेलदारों का मजमा लगा हुआ था तभी तेज रफ्तार में माधव चौक से होकर गुजर रही एक कार का टायर अचानक फट गया। कार का टायर फटते ही बड़ी जोर का धमाका हुआ और आसपास िस्थत गिट्टी और धूल उचट कर चौराहे पर मौजूद मजदूरों को जा लगी। हालांकि इस दौरान कार के रुक जाने से गंभीर हादसा होने से टल गया, लेकिन घटना के बाद वहां मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।






Be First to Comment