Press "Enter" to skip to content

मंदिर के आगे लोहपीटाओं ने किया अवैध निर्माण/ Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के झांसी रोड िस्थत राठौरों के मंदिर के आगे बाहर से आए लोहपीटाओं ने अवैध कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं इस कब्जाई जमीन पर पक्के निर्माण कर लिए हैं। निर्माण किए जाने से मंदिर की तरफ जाने वाला रास्ता काफी सकरा हो गया है। वहीं सुबह मंदिर जाने वाले लेागों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राठौर समाज के जिलाध्यक्ष हरिआोम राठौर हटइन ने बताया कि मंदिर के आगे शासकीय जमीन पर लोहपीटाओं ने कब्जा कर पक्के निर्माण करा लिए है, मामले को लेकर नगर पालिका से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब एसडीएम के पास जाकर शिकायत की जाएगी और तुरंत अतिक्रमण कर निर्माण करने वालों को हटाए जाने की मांग करेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!