शिवपुरी। जमीन के लिए छोटे भाई ने बड़े भाई की लाठी व फरसे से हमला कर हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद छोटा भाई अपने दो बेटे और बहुओं के संग फरार हो गया है। सिरसौद थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक मांगीलाल पुत्र केशवराव किरारनिवासी ग्राम जामखो की उसके ही छोटे भाई केवलिया जाटव ने अपने बेटे रूपसिंह, सतीश सहित बहुओं के संग मिलकर लाठी व फरसे से जानलेवा हमला कर हत्या कर दी है। मृतक मांगीलाल के बेटे राजकुमार किरा का कहना है कि गुरुवार की सुबह 8 बजे चाचा केवलिया का बेटा रूपसिंह आकर गालियां देने लगा। गालियां देने से रोका तो झगड़े पर उतर आया।
बाद में चाचा केवलिया, उसके बेटे रूपसिंहए सतीश व उनकी पत्नियों ने मिलकर लाठी व फरसे से मारपीट कर दी। हमले में सिर में चोट लगने से पिता मांगीलाल की मौत हो गई। जबकि वह स्वयं बड़ो भाई मातादीनए ताऊ धन्ना किरार घायल हो गए। सिरसौद थाना प्रभारी सुनील राजपूत का कहना है कि तीन पुरुष व एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद आरोपी फरार हैं। बंटवारे के बाद जमीनी रंजिश चली आ रही थी। इसी को लेकर हत्या हुई है।




