Press "Enter" to skip to content

परियोजना अधिकारी ने बैराड़ की महिला को दी पोहरी में अनुकंपा नियुक्ति / Shivpuri News

शिवपुरी। महिला व बाल विकास विभाग के
जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण मनमानी का खेल चल रहा है। अनदेखी
के कारण अधिकारी सांठगांठ कर किसी को भी कहीं भी नियुक्ति दे रहे हैं। ऐसा
ही एक मामला पोहरी ब्लॉक के ग्राम बाघोदा के आंगनबाड़ी केन्द्र पर सामने आया
जा है। जहां परियोजना अधिकारी ने सांठगांठ करके बैराड़ के वार्ड क्रमांक 6
में वाली महिला को ग्राम बाघौदा के आंगनबाड़ी केंद्र पर अनुकंपा नियुक्ति दे
दी है। जिससे गांव के लोगों ने रोष व्यापत है। गलत ढंग की गई अनुकंपा
नियुक्ति को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर व महिला बाल विकास के कार्यक्रम
अधिकारी से शिकायत कर उक्त नियुक्ति की जांच कराए जाने तथा दोषियों के
खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि
परियोजना अधिकारी पर आरोप लगाते हुए बताया कि परियोजना अधिकारी ने बैराड़ के
वार्ड क्रमांक 6 में रहने वाले रागिनी गुप्ता को आंगनबाड़ी केंद्र पर
अनुकंपा नियुक्ति दी है, वह गलत है, क्योंकि आंगनबाड़ी पर केवल उसी वाली
महिला को नियुक्त किया जा सकता है जो उस वार्ड की निवासी हो। ग्रामीणों ने
बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र पर नियुक्त की गई रागिनी गुप्ता हमारे गांव की
नहीं है। उनके द्वारा गांव में जो निवास स्थान दर्शाया है, वह आंगनबाड़ी
केंद्र है। परियोजना अधिकारी से रागिनी गुप्ता के साथ साठगांठ करते झूठे
दस्तावेज के आधार पर नियुक्त किया है। गांव के सरपंच ने रागिनी गुप्ता के
दस्तावेजों को गलत बताया है। सरपंच द्वारा किसी प्रकार प्रमाणीकरण नहीं
दिया गया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि वह उक्त मामले की जांच
कराए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, जिससे ग्राम बाघोदा का
आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो सके। गांव के बच्चों को लाभ मिल सके। शिकायत
करने वालों धीरबल, दिलीप रावत, रघुवीर सिंह रावत, मोहर सिंह, जवाहर सिंह,
कमर सिंह, जगदीश, लक्ष्‌मीनारायण, ब्रजमोहन, मनीराम सहित अन्य लोग शामिल
हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!