
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत चोर रेल्वे स्टेशन से एक बाइक को चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। महेंद्र पुत्र आशाराम प्रजापति निवासी न्यू रेलवे कॉलोनी शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 24 फरवरी को उसकी बाइक रेल्वे स्टेशन के बाहर खड़ी हुई थी। जब वह वापस आया तो देखा कि बाइक गायब थी जिस पर आसपास पूछताछ की लेकिन बाइक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। मामले में पुलिस ने बाइक मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment