Press "Enter" to skip to content

सेवा की भावना को लेकर बनाई गई भारत विकास परिषद की नवीन शाखा सेवा | Shivpuri News

प्रांतीय अध्यक्ष ने दिलाई पदाधिकारियों को ऑन लाइन शपथ
शिवपुरी। वर्षो से सेवा कार्य में सबसे अग्रणी संस्था भारत विकास परिषद की नवीन शाखा सेवा का शुभारंभ बुधवार को शिवपुरी में किया गया। शाखा के पदाधिकारियों में अध्यक्ष सचिव और कोषाध्यक्ष ने ऑन लाईन शपथ लेकर शाखा का विधिवत शुभारंभ किया। शाखा के इन पदाधिकारियों को शपथ प्रांत के अध्यक्ष विनोद गर्ग द्वारा दिलाई गई। उन्होंने संस्था को नियम के साथ कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी।
संस्था के संरक्षक अध्यक्ष अभय कोचेटा ने बताया कि भाविप की शाखाओं के विस्तार को लेकर रीजन एवं प्रांत द्वारा प्रतिवर्ष कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया जाता है जिसके चलते विगत वर्ष शिवपुरी में 2 नवीन शाखाओं का गठन किया गया था। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज एक नई शाखा भाविप शाखा सेवा शिवपुरी का गठन किया गया। नवीन शाखा के अध्यक्ष सहित सचिव मुकेश चौधरी कोषाध्यक्ष अनूप जैन द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रांतीय अध्यक्ष विनोद गर्ग द्वारा पूर्ण निष्ठा से कार्य करने की ऑन लाइन शपथ ली।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!